इंदौर: आज महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने देवगुराडिया स्थित प्रसिद्ध गुटकेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ किया।
मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर देवगुराडिया स्थित प्रसिद्ध गुटकेश्वर महादेव मंदिर में सपरिवार पत्नी श्रीमती सुनीता सिलावट एवं पुत्र बंकिम सिलावट सहित पुत्रवधु के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में ही श्रद्धालुओं को प्रसादी फलाहारी खिचडी का वितरण भी किया।
इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक मधु वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष विश्वजीतसिंह सिसौदिया, देवराजसिंह परिहार, रवि दुबे, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर चौहान, रामस्वरूप गेहलोत, विष्णु चौधरी, धनसिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंका टैगौर सहित सैकडों धर्मप्रेमी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त