April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महापौर के अभियान का दिखा असर, 20 दिनों में 11 हजार से अधिक अवैध नल कनेक्शन हुए वैध, 5 मार्च तक चलेगा यह अभियान

इंदौर: इंदौर में महापौर के द्वारा शुरू किए गए अवैध नल कनेक्शन को वैध करने के अभियान का व्यापक असर मिलता देखने को मिल रहा हैं। जिसमे मात्र 20 दिनों में ही अभियान के तहत 11 हजार से अधिक अवैध नल कनेक्शन को वैध किया गया है। वही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अन्य लोगों से भी 5 मार्च के पहले अपने नल कनेक्शन को वैध करवाने की अपील की है।

दरअसल, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा नल कनेक्शन को लेकर एक व्यापक अभियान चलाया गया हैं। जिसमें एक तरफ अवैध नल कनेक्शन को वैध कराए जाने की सुविधा आमजन को दी जा रही तो वही दूसरी तरफ पुराने बकायादारों को भी वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत एक बड़ी छूट अपने नलकर के भुगतान को लेकर दी गई।

वहीं महापौर द्वारा शुरू किए गए, इस अभियान का व्यापक असर देखने को मिल रहा है, जिसमें महज 20 दिनों में ही इस अभियान के तहत 11 हजार से अधिक अवैध नल कनेक्शन वैध हुए हैं, जिससे 6 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति नगर निगम को हुई है।

वही महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि अभी नल कनेक्शन को लेकर यह अभियान आगामी 5 मार्च तक जारी रहेगा, इस दौरान उन्होंने आमजन से भी इस अभियान का फायदा उठाने की अपील की है, साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस अभियान के बाद भी जिन लोगों ने अपने कनेक्शन वैध नहीं कराए, उन पर नगर निगम एफआईआर करवाएगा।

Share to...