कौशांबी(यूपी): उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फ़ोट हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब 8 लोगों के शव अभी तक निकाले जा चुके हैं। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना जिले के कोखराज थाना के भरवारी कस्बे में हुई है। फैक्ट्री से 10 लोगों के रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। सभी की हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएम योगी ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के लिए भी निर्देश दिए हैं।
घटनास्थल पर एसपी बृजेश श्रीवास्तव सहित कई थानों के फोर्स मौजूद हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट इतना भयानक था कि कई किलोमीटर दूर तक पटाखे के टुकड़े उड़कर गए हैं। पटाखा फैक्ट्री प्रयागराज-कानपुर हाईवे के पास है। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज बहुत दूर तक सुनाई दी हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि फैक्ट्री कौशल अली नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है।
फिलहाल सभी गंभीर घायलों का ईलाज अस्पताल में जारी हैं। वही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन