April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शादीशुदा प्रेमिका अपने प्रेमी को पाने के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, आख़िर ऐसे उतरी नीचे

धौलपुर: सच्चे प्यार के लिए व्यक्ति हर कुछ कर गुजरने को तैयार रहता हैं। अपने सच्चे प्यार को पाने के लिये सभी का त्याग कर वह सिर्फ अपने प्यार को पाने के लिए सबकुछ कर सकता है ऐसा ही एक मामला राजस्थान के धौलपुर से सामने आया हैं। मामला हैरान कर देने वाला है। जहां एक शादीशुदा प्रेमिका अपने प्रेमी को पाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गई और प्रेमी से शादी करने की जिद करने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह उसे नीचे उतारा। प्रेमिका करीब साढ़े तीन घंटे तक टावर पर चढ़ी रही।

बताया जा रहा है कि प्रेमिका शादीशुदा है और उसका ढाई साल का एक बच्चा भी है। वह अपने ससुराल नहीं जाना चाहती है और प्रेमी के साथ रहना चाहती है। इस बात पर उसका अपने परिजनों से झगड़ा भी हुआ। मोबाइल टावर पर चढ़कर युवती ने आत्महत्या की धमकी भी दी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई और प्रेम प्रसंग का यह मामला लोगों के लिए तमाशा बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल गांव पहुंचा और युवती को समझाने का प्रयास किया पर वो नहीं मानी। पुलिस को जब पता चला कि युवती प्रेम प्रसंग के चलते टावर पर चढ़ी है तो उसके प्रेमी को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को समझाकर किसी तरह से नीचे उतारा। अपने प्रेमी की बात सुनकर प्रेमिका टॉवर से नीचे उतरी।

विदित हो कि, बाड़ी उपखंड के सदर थाना इलाके के उमरेह गांव की रहने वाली 27 वर्षीय पूजा का गांव के ही आकाश नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसकी शादी करीब पांच साल पहले बदरिका गांव में राहुल नाम के युवक से हो चुकी है और उसका ढाई साल का एक बच्चा भी है। लेकिन पूजा लंबे समय से अपने मायके में ही रह रही है और ससुराल जाने को तैयार नहीं है।

इस मामले पर पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम के साथ गांव उमरेह पहुंचे। जहां ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी लेकर युवती को उतारने का प्रयास किया और किसी भी अनहोनी की आशंका को लेकर जाल भी मंगाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि युवती का किसी से प्रेम प्रसंग है तो परिजनों से बातचीत कर उस लड़के को बुलाया। उसने भी महिला से नीचे आने का आग्रह किया तब जाकर मामला सुलझा ओर युवती टॉवर से नीचे उतरी। अभी पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है।

हालांकि युवती अभी भी अपने प्रेमी के साथ ही जाना चाहती है और उसका कहना है कि हम दोनों एक दूसरे से बेपनाह प्यार करते हैं कई सालों से प्यार कर रहे हैं और अब मैं उनके बिना नही रह सकती हु। कई सालों के बाद अब हिम्मत जुटाई है और अब मैं उसके साथ ही रहना चाहती हु पति के साथ नही रहना है।

पूरे मामले को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि यदि मोहब्बत सच्ची है तो चाहे वह प्रेमिका हो या प्रेमी हर दीवार को पार करने के लिए तैयार रहता हैं और अपने प्यार को नही पा सकने के कारण कई बार लोग जीते जी ही खुद को खत्म कर लेते है और कोई अपनी जान दे देता हैं।

Share to...