April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

लखीसराय सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, हादसे में 8 लोगो की मौत 6 से अधिक गंभीर घायल

लखीसराय: बिहार के लखीसराय में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है वहीं, दुर्घटना में 6 से अधिक लोग बुरी तरफ से घायल हुए हैं। घटना रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के बिहरौरा गांव की है।

बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसा लखीसराय – सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बिहरौरा गांव के समीप हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो में कुल 15 लोग सवार थे जिनमें से आठ लोगों की मौत हो चुकी है, बाकी घायलों की भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।

इस हादसे में ऑटो चालक मनोज कुमार की इलाज के दौरान हो गई है वहीं, दिवाना कुमार, छोटू कुमार, अमित कुमार और रामू कुमार की पहचान हो पाई है। ये सभी मुंगेर जिला के जमालपुर के नया टोला केशोपुर निवासी थे। अन्य मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस मृतकों के मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना देकर पता लगाने में जुटी है। इस बीच कुछ घायलों की पहचान हो पाई है इनमें पचना रोड लखीसराय के सागर यादव, मुंगेर जमालपुर के रितिक कुमार की पहचान हुई है। घटनास्थल पर पुलिस और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

फिलहाल पुलिस पूरे ही मामले में जांच कर रही हैं।

Share to...