April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

देवास में नकली चांदी के सिक्कों का बड़ा फर्जीवाड़ा बेनकाब, 55 हजार की ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

देवास: देवास कोतवाली पुलिस ने नकली चांदी के सिक्कों के नाम पर 55 हजार रुपये की ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 153 नकली चांदी के सिक्के भी जब्त किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी अमरीश चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की। आरोपियों ने असली चांदी के सिक्के बताकर 50 सिक्के गिरवी रखे और 55 हजार रुपये हड़प लिए थे। बाद में जांच में सामने आया कि दिए गए सिक्के नकली थे। मामले में थाना कोतवाली में धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देशन में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं उन्होंने अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की वारदात तो नहीं की।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में नकली आभूषण और सिक्कों के कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Share to...