April 26, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जीआरपी की बड़ी कार्यवाही, 2 गांजा तस्करों से लाखों रुपये कीमती बड़ी मात्रा में गांजा जब्त

जबलपुर: जबलपुर में ट्रेनो के माध्यम से अवैध मादक पदार्थो पर अंकुश लगाए जाने के लिए जीआरपी पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जीआरपी पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा जब्त कर एक बाल अपचारी सहित एक युवक को गिरफ्तार किया हैं।

दरअसल जबलपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नं 1 में गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक हाथ मे बैग लेकर दिखाई दिया। जिसके साथ एक अपचारी बालक भी हाथ मे बैग लिए हुए थे, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे वही जीआरपी पुलिस ने दोनों को पकड़कर नाम पता पूछा जिसमे उक्त युवक ने अपना नाम चंदन सकलदीप थाना पाटन झारखंड का होना बताया। वही संदिग्ध युवक और अपचारी बालक के बैग की तलाशी लिए जाने पर उसमे 12 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 2 लाख 40 हजार रुपए का मौके पर पाया गया। जिसे जब्त कर आरोपी चंदन शर्मा और अपचारी बालक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

वही इस मामले में जीआरपी एएसपी रेल इसरार मंसूरी ने बताया की आरोपियों से पूछताछ में पता चला की आरोपी झारखंड से शक्तिपुंज से मादक पदार्थ गांजा गोआ लेकर जा रहे थे, जिन्हें प्लेटफार्म नं 1 में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। जिनसे विस्तृत पूछताछ जारी है।

Share to...