April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उज्जैन चिंतामणि ब्रिज पर बड़ा हादसा, कार और टैंकर की आमने सामने भिड़ंत, 1 की मौत 2 घायल

उज्जैन: धार्मिक नगरी उज्जैन में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 1 की मौत हो गई वही 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका अस्पताल में उपचार जारी हैं।

दरअसल उज्जैन के चिंतामणि ब्रिज पर एक कार और पैट्रोल से भरे टैंकर के बीच आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई की कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मृतक और घायलों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

सभी घायलों का जिला अस्पताल उज्जैन में उपचार जारी हैं जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Share to...