April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में समा गई यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर आज गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घोलतीर के समीप एक यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के दौरान तीन लोग वाहन से छिटककर बाहर गिर गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, बाकी वाहन सहित सीधे नदी में बह गए।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि अब तक नौ लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें से कुछ की मौत हो चुकी है। शेष यात्रियों की तलाश के लिए नदी में खोज अभियान जारी है। घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। वहीं, नदी के बहाव और दुर्गम स्थल होने के कारण राहत कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि जिस समय ये घटना हुई उस दौरान उस बस 18 लोग सवार थे। एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों से अभी तक 18 में से 7 लोंगो का रेस्क्यू कर लिया गया गया है जबकि अभी भी 11 लोग लापता है। जिनकी तलाश के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि बस के इसमें गिरने से कई यात्री इसके तेज बहाव में बह गए हैं। प्रशासन फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है। अभी तक इस हादसे में एक शख्स की मौत की खबर है।

Share to...