उज्जैन: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के अन्न क्षेत्र में आज शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक महिला कर्मचारी की मौत हो गई। मृतका रजनी खत्री अन्न क्षेत्र में आलू छीलने वाली मशीन पर काम कर रही थी। इस दौरान मशीन में दुपट्टा फंसने से उसके गले में फंदा कस गया। इसके चलते महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इस घटना के चलते आज महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
वहां मौजूद कर्मचारीयो ने तत्काल मशीन बंद कर रजनी के गले से फंदा निकाल कर उसे अवंतिका अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर गए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार और एसडीएम भी जिला अस्पताल की मॉर्चुरी पहुंच गए थे। इधर, महाकाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।
एसडीएम एल.एन गर्ग ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रजनी खत्री बीते 7 वर्षों से महाकाल मंदिर में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में काम कर रही थी। बीते एक वर्ष से उसकी ड्यूटी अन्न क्षेत्र में खाना बनाने और परोसने में लगी थी। हाल ही में लगी खाना बनाने की हाईटेक मशीन में वह रोजाना की तरह सुबह आलू-प्याज छीलने का काम कर ही रही थी। एसडीएम ने मृतका के परिवार को 2 लाख रुपए की सहायता देने की बात कही है।

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत