राजस्थान: राजस्थान के झुंझनू में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। राजस्थान नीमकाथाना जिले में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में बड़ा हादसा हुआ है। खदान में लिफ्ट की चेन टूट गई। लिफ्ट में कोलकाता से आई विजिलेंस की टीम और खेतड़ी कॉपर कॉरपोरेशन (KCC) के बड़े अधिकारी लिफ्ट में फंसे हुए हैं। खेतड़ी के कोलिहांस माइंस में करीब एक दर्जन अधिकारी औऱ अन्य लोग थे।
पुलिस प्रशासन ने सभी के सकुशल होने की पुष्टि की है। रस्सा टूटने से हादसा बताया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के साथ रेस्क्यू टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद है। आसपास की एंबुलेंस को भी बुलाया गया है।
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के ये 15 अधिकारी और जांच टीम के सदस्य मंगलवार को खदान में उस वक्त फंस गए जब कर्मचारियों के परिवहन के लिए इस्तेमाल में आने वाली वर्टिकल (ऊपर से नीचे) शाफ्ट में खराबी आ गई। पुलिस ने बताया कि कोलिहान खदान में कई सौ मीटर की गहराई में फंसे कर्मियों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब विजिलेंस टीम अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए शाफ्ट के नीचे गई थी। पुलिस ने कहा कि जब वे ऊपर आने वाले थे, तो शाफ्ट या ‘पिंजरे’ की एक रस्सी टूट गई, जिसके कारण लगभग 15 लोग फंस गए।
हादसे की सूचना मिलते ही खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं एक खनन कर्मचारी ने बताया कि बचाव अभियान शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि कोलिहान खदान में कई सौ मीटर की गहराई में फंसे कर्मियों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।
एसडीआरएफ की टीम के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। आधा दर्जन से ज्यादा एम्बुलेंस खदान के बाहर तैनात की गई हैं। खदान में फंसे लोगों में केसीसी इकाई प्रमुख जीडी गुप्ता भी शामिल हैं। जिनके अलावा मुख्य विजिलेंस अधिकारी उपेंद्र पांडे, कोलिहान खदान के उप महाप्रबंधक ए के शर्मा, एक पत्रकार विकास पारीक,एके बैरा, अर्णव भंडारी, यशोराज मीणा, वनेंद्र भंडारी, निरंजन साहू, करण सिंह गहलोत, प्रीतम सिंह, हरसिराम व भागीरथ के फंसे होने की सूचना हैं। फिलहाल देर रात से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं और कई बड़े अधिकारी मौके पर है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट