हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दर्दनाक सडक हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मनाली से रोहतांग की ओर जाने वाले मार्ग पर रानी नाला के समीप हुआ।
दरअसल एक अल्टो कार (HPO1k-7850) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार, कार में कुल पांच लोग सवार थे और परमिट के साथ रोहतांग की यात्रा कर रहे थे। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेशों के अनुसार, रोहतांग मार्ग पर हर दिन सीमित वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाती है, जिससे पर्यावरण को नुकसान से बचाया जा सके।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। चार लोगों के शव खाई से बरामद किए गए, जबकि एक घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अभी ‘मृतकों और घायल की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।
हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि कार तेज गति में थी और मोड़ पर ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़़ी सीधे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं ‘की शांति ‘और घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शूरू कर दी है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पहाड़ी मार्गों पर सुरक्षा मानकों का
कड़ाई से पालन हो, गर्मियों में रोहतांग की ओर पर्यटकों की भारी आवाजाही रहती है, जिससे इस मार्ग पर ट्रैफिक और खतरे दोनों बढ़ जाते हैं।
फिलहाल स्थानीय पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है वही हादसे की भी जाँच की जा रही हैं।

More Stories
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की