उज्जैन: नानाखेड़ा थाना क्षेत्र उज्जैन में निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई।
शांति पैलेस के पास बन रहे ओवरब्रिज पर काम कर रहा मजदूर अशोक, जो मूलतः झारखंड का निवासी था, अचानक हुए हादसे का शिकार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान ऊपर से लोहे का भारी जाल अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से मजदूर अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि मजदूर का शव लोहे के जाल के नीचे फंस गया।
सूचना मिलने पर नीलगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद लोहे का जाल काटकर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जाँच में जुटी हुई हैं। वही यह घटना शहर भर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल