April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या, पुलिस कस्टडी में मेडिकल के लिए ले जाते समय हमलावरों ने मारी गोली घटना कैमरो में हुई कैद

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या। दोनों भाईयों को मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर हमला हुआ है। पुलिस की गाड़ियों पर फायरिंग की गई। इस हमले में अतीक और अशरफ की मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज के पास अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की गई है। जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त दोनों को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था। दोनों के शवों को मेडकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हमलावरों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास ये हमला तब हुआ, जब पुलिस टीम अतीक और अहमद को लेकर जा रही थी। इसी दौरान तीन-चार हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने हमलावरों को मौके से दबोच लिया है। इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है। दोनों आरोपियों पर जब फायरिंग हुई, पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हुई है।

फिलहाल बड़ी संख्या में पुलिस बल मोके पर मौजूद हैं। फायरिंग के दौरान क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल मच गया। पुलिस द्वारा हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलीस जांच में जुटी हुई हैं।

Share to...