भोपाल। राजधानी भोपाल के नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन में विजयादशमी के पावन पर्व पर पारंपरिक शस्त्र-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ विधायक भगवानदास सबनानी, सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार और एडिशनल पुलिस कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह चौहान सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशानुसार इस बार प्रभारी मंत्रियों ने अपने-अपने जिलों में पुलिस शस्त्र पूजन कार्यक्रमों में शिरकत की। मंत्री विश्वास सारंग ने शक्ति की आराधना करते हुए देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और कहा कि यह परंपरा साहस, धर्म रक्षा और कर्तव्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
🎯 शस्त्र पूजन के दौरान गरमाई राजनीतिक सियासत: मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की यात्रा पर साधा निशाना
धार्मिक परंपरा के इस आयोजन के दौरान राजनीतिक बयानबाजी भी सुर्खियों में रही। कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की यात्रा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह यात्रा सनातन संस्कृति को कमजोर और खंडित करने वाली है। मंत्री सारंग ने पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे राम मंदिर का विरोध करते रहे हैं और उनके ऐसे ब बयानों से सनातन को बदनाम करने की मंशा साफ झलकती है। विजयादशमी के इस पर्व पर शस्त्र पूजन के साथ हुई इस राजनीतिक बयानबाजी ने शहर के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।

More Stories
Sai Baba Iconic Photo History: 108 साल पहले केएच मावल ने खींचा था साईं बाबा का ऐतिहासिक फोटो, आज भी सुरक्षित है वह व्यू कैमरा
Madhya Pradesh News: कृष्णा बाग कॉलोनी में गरबा के दौरान बवाल, लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग में एक युवक घायल
Bhopal News Update: सीएम डॉ. मोहन यादव ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना, कहा- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश कर रहा प्रगति