भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी के पावन अवसर पर भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) में विधि-विधान के साथ कन्या पूजन और शस्त्र पूजन किया। इस दौरान उन्होंने शक्ति, साहस और धर्म की रक्षा का संदेश देते हुए प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं और ईश्वर से राज्य की सुख-समृद्धि व सुरक्षा की प्रार्थना की। मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और राज्य सरकार भी पूरी निष्ठा के साथ जनकल्याणकारी कार्यों में जुटी हुई है।
🏹 भगवान राम के संघर्ष और आरएसएस स्थापना दिवस का किया स्मरण: सशस्त्र बलों के बलिदान को बताया लोकतंत्र का मजबूत कवच
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने 17 लाख साल पहले के भगवान श्रीराम के संघर्ष और रावण वध के बाद रामराज्य की शुरुआत का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि हमें प्रभु राम के जीवन के विविध पक्षों से प्रेरणा लेकर गरीबों के कल्याण और उनके जीवन से कष्ट मिटाने का प्रयास करना चाहिए। सीएम यादव ने सशस्त्र बलों के बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि सेना ने देश का मान-सम्मान बढ़ाकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को मजबूत कवच प्रदान किया है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना दिवस पर सभी स्वयंसेवकों को भी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

More Stories
Sai Baba Iconic Photo History: 108 साल पहले केएच मावल ने खींचा था साईं बाबा का ऐतिहासिक फोटो, आज भी सुरक्षित है वह व्यू कैमरा
Madhya Pradesh News: कृष्णा बाग कॉलोनी में गरबा के दौरान बवाल, लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग में एक युवक घायल
Madhya Pradesh Crime News: पथरिया के जमुनिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना, एक बच्ची की बची जान