राजधानी भोपाल का टीटी नगर स्टेडियम शुक्रवार को पूरी तरह देशभक्ति के रंगों में रंगा नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्ममोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे एक माह के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत यहाँ ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों और युवाओं ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर, पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर और भारत के नक्शे के आकार में विशाल मानव रंगोलियां बनाकर राष्ट्र के प्रति अपने अनूठे प्रेम और भावों को व्यक्त किया।
🌟 मानव रंगोली के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों के साथ साझा किया उत्साह
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्टेडियम में बनाई गई कलाकृतियों का अवलोकन किया। वे भारत के नक्शे के रूप में बनी विशाल मानव रंगोली के बीच पहुँचे और वहाँ बैठे बच्चों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान आकाश में रंगीन गुब्बारे छोड़े गए और पूरा स्टेडियम ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। युवाओं ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का पुरजोर संकल्प दोहराया।
🏅 एशियन गेम्स के पदक विजेताओं को दी बधाई
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धि का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक जीते हैं। कार्यक्रम में खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा समेत कई गणमान्य जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More Stories
Financial Safety Tips: एटीएम या क्रेडिट कार्ड गुम होने पर घबराएं नहीं, घर बैठे ऐसे तुरंत करें ब्लॉक
Health & Nutrition News: मध्य प्रदेश में पोल्ट्री उद्योग की चुनौतियां, प्रति व्यक्ति अंडा उपलब्धता घटकर हुई 35
M.F. Hussain Alumini College: एमएफ हुसैन और एनएस् बेंद्रे की कला स्थली आज बेहाल, किराए के खंडहर में चल रही कक्षाएं