April 29, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य मप्र की बेटी क्रांति गौड़ को 1 करोड़₹ देगी मप्र सरकार, सीएम ने की घोषणा

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्डकप में शानदार जीत पर सभी भारतीय महिला खिलाड़ियों को बधाई दी। टीम की सदस्य मप्र की बेटी सुश्री क्रांति गौड़ को सीएम ने 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की हैं।

सीएम ने कहा भारतीय बेटियों ने वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन के दम पर वर्षों बाद जीत हासिल कर पहली बार वर्ल्डकप जीतकर इतिहास रच दिया हैं। पूरी टीम बधाई की पात्र हैं। सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं।

सीएम ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम में मप्र के छतरपुर की बेटी भी सदस्य रही और मैच जितवाने में योगदान दिया हैं। इसी को लेकर मप्र सरकार द्वारा खेलों व खिलाड़ियों के सम्मान व उनके लिए प्रतिबध्द हैं। सीएम डॉ मोहन यादव ने वर्ल्डकप जितने वाली टीम की सदस्य मप्र की बेटी एवं भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी सुश्री क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

Share to...