भोपाल: रेलवे द्वारा मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात दी गयी है, अब मध्यप्रदेश मे जल्द ही एक और वन्दे भारत ट्रेन दौड़ने वाली है। यह ट्रेन दो राज्यों को साथ जोड़ेगी, यह राजधानी भोपाल से उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ तक जायेगी।
वन्दे भारत 4.0 वन्दे भारत का एक और अपडेटेड वर्जन है, जिसमे प्रोटेक्शन सिस्टम कवच लगाया गया है, जो सुरक्षा को मद्देनज़र रखकर किया गया है। भोपाल रेलवे मंडल अधिकारियों का कहना है कि इस नई वन्दे भारत ट्रेन को रेलवे द्वारा मंजूरी मिल चुकी है, जो कि करीब नवंबर माह के मध्य तक ट्रायल के बाद पटरियों पर दौड़ती हुई नज़र आयेगी। यह वन्दे भारत सिटिंग वन्दे भारत होगी जिसमे आठ कोच होंगे, जानकारी के अनुसार इस वन्दे भारत ट्रेन मे लगभग 500 सीट्स होंगी, जिनमे यात्री आरामदायक तरीके से सफर कर सकेंगे। भोपाल से लखनऊ जाने वाली यह उपडेटेड 4.0 वन्दे भारत अन्य वन्दे भारत से लगभग 20 प्रतिशत कम बिजली खायेगी।
बता दें कि यह मध्यप्रदेश की चौथी वन्दे भारत ट्रेन होगी, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश मे 3 वन्दे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखा चुके हैं। इसके बाद मध्यप्रदेश मे 2 अन्य स्लीपर वन्दे भारत ट्रेन भी चलाई जायेंगी, जो कि पटना और पुणे के लिए शुरू की जायेंगी। इन ट्रेनों का रैक दिसंबर तक मिलने की संभावनाएं हैं।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट