April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मध्यप्रदेश वित्त निगम के समाधान शिविर 17 एवं 18 फरवरी को, ऋणधारकों से शिविर का लाभ लेने की अपील

भोपाल: मध्य प्रदेश वित्त निगम द्वारा ऋण खातों के निराकरण एवं वसूली संबंधी मामलों के समाधान हेतु 17 एवं 18 फरवरी 2026 को विशेष समाधान शिविर इंदौर सहित भोपाल और जबलपुर में आयोजित किए गए हैं। यह दो दिवसीय शिविर दोपहर 12 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होंगे। निगम द्वारा समस्त ऋणधारकों से अपील की गई है कि वे इन शिविरों का अधिकतम लाभ उठाते हुए अपने प्रकरणों का निराकरण कराए। शिविर में समस्त आरआरसी प्रकरणों का एक मुश्त निपटारा किया जाएगा।

प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश वित्त निगम श्रीमती वंदना वैद्य ने बताया कि उक्त समाधान शिविर इंदौर में गीता भवन चौराहा स्थित प्रधान कार्यालय फाइनेंस हाउस ए.बी. रोड में आयोजित होगा। साथ ही ऐसे शिविर भोपाल में प्लेटिनम प्लाजा टी.टी. नगर B-6 द्वितीय तल स्थित जोनल कार्यालय तथा जबलपुर में पचपेड़ी साउथ सिविल लाइन्स स्थित जोनल कार्यालय में भी आयोजित किए गए हैं।

निगम से ऋण प्राप्त करने वाले ऐसे सभी ऋणधारकों जो किसी कारणवश निर्धारित समय पर ऋण चुकाने में असफल रहे हैं, वे उक्त शिविर में उपस्थित होकर अपने प्रकरण का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में ऋण चुकाने से संबंधित विभिन्न विकल्पों की जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही इच्छुक ऋणधारकों को आवश्यक राशि जमा कर अपने ऋण खाते का निराकरण भी कर सकेंगे।

Share to...