डॉ हीना तिवारी, नईदिल्ली: लोकसभा चुनाव को लेकर आज मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम चुनाव की तारीखों की घोषणा की। देशभर में 7 चरणों मे लोकसभा चुनाव संपन्न होंगे। पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा वही पूरे देश मे एक साथ 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि आम चुनाव 7 चरणों में होगा, पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी, जबकि तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को, छठे चरण का मतदान 25 मई को और सातवें चरण की वोटिंग 1 जून को होगी, जबकि मतगणना 4 जून को होगी।
पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसमें 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग होगी।
दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसमें 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग होगी।
तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी। 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोटिंग होगी।
चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी।10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग होगी।
पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होगी। 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग होगी।
छठें चरण में 25 मई को वोटिंग होगी। 7 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी।
सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी। 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। नतीजे 4 जून को आएंगे।
वही मध्यप्रदेश राज्य की बात करे तो मप्र की 29 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में वोटिंग होगी।
पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल
को होगी। दूसरे चरण में 26 अप्रैल, तीसरे चरण में 7 मई और चौथे चरण में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।
मध्यप्रदेश में इस बार 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 64 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन तारीखों में होगा MP की 29 सीटों पर चुनाव
पहला चरण: 19 अप्रैल – 6 सीट
सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा
दूसरा चरण: 26 अप्रैल – 7 सीट
टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद,
बैतूल
तीसरा चरण: 7 मई – 8 सीट
मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल,
राजगढ़
चौथा चरण: 13 मई – 8 सीट
देवास, उज्जैन, इंदौर, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगोन,
खंडवा
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव के लिए हमारी टीम तैयार है। उन्होंने कहा कि चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए 1.5 करोड़ पोलिंग अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1.82 करोड़ युवा वोटर्स हैं, जो कि इस बार मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि 18 से 29 साल के साढ़े 21 लाख वोटर हैं।
सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि 16 जून को लोकसभा का कार्यकाल पूरा होगा। हमारा हर चुनाव चुनौती और परीक्षा होता है। सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि करीब 50 करोड़ पुरुष 47 करोड़ से ज्यादा महिलाएं मतदान करेंगे। 1.8 करोड़ पहली बार मतदाता, 88.40 लाख दिव्यांग, 19.01 लाख सैनिक सुरक्षा कर्मी, 48000 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं। उन्होंने कहा कि हम मतदाता सूची बनाने और सुधार की प्रक्रिया में भी राजनीतिक दलों का सहयोग लेते हैं। ड्राफ्ट रोल दिखाकर राय लेकर हमने सबसे सॉलिड मतदाता सूची तैयार की है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हिमालय से समुद्र तक और रेगिस्तान से बारिश वाले पूर्वोत्तर तक बूथों पर एक जैसी सुविधा होगी। 85 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वोटर या दिव्यांग वोटर के घर फॉर्म भिजवाएंगे, ताकि वो घर से वोट डाल सकें। बूथ पर वो आएंगे तो उनको आयोग वोलेंटियर सहयोग करेंगे।
सीईसी ने कहा कि चुनाव कराने को लेकर ECI के सामने 4 चुनौतियां हैं। बाहुबल का इस्तेमाल, धनबल, झूठी खबर और एमसीसी का उल्लंघन। उन्होंने कहा कि हम हिंसा मुक्त चुनाव करवाना चाहते हैं, लिहाजा इलेक्शन के दौरान कोई भी खून-खराबा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को समाचार पत्रों और अन्य मीडिया आउटलेट्स में तीन बार जानकारी प्रकाशित करनी होगी। राजनीतिक दल को यह बताना होगा कि उन्होंने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को टिकट क्यों दिया।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि फेक न्यूज़ पर नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर, मुद्दे आधारित ही प्रचार कर राजनीतिक दल, सियासी दलों को सख्त एडवाइजरी जारी की हैं। सोशल मीडिया पर विरोधियों का अपमान नहीं। प्रचार में नफरत नही फैलाये, स्टार प्रचारक सुचिता बनाएं रखें। विज्ञापन और खबर में अंतर बताएं। चुनाव प्रचार में सीमा रेखा न लांघे। जाती और धर्म के आधार पर अपील ना करें। प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल न करें। हेट स्पीच पर सख्त कार्रवाई होगी। प्यार मोहब्बत से प्रचार करे। आयोग को रिपोर्ट करेंगे ऑब्जर्वर,चुनाव में 2100 पर्यवेक्षक रहेंगे। हिंसा मुक्त चुनाव का लक्ष्य।निजी तौर पर टिप्पणियों से बचें। मतदाताओ की सक्रिय भागीदारी हो।

More Stories
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात
बागेश्वर धाम जा रही यात्री बस में ग्वालियर में झांसी रोड थाने के सामने लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से बचीं कई जिंदगियां