पीथमपुर: धार जिले के पीथमपुर थाना सेक्टर एक अंतर्गत अवैध रूप से परिवहन कर ले जाए जा रहे गांजे की बड़ी खेफ को पुलिस ने पकड़ी है। पकड़े गए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार करीब 11 लाख रुपए बताई रही है।
अवैध गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह तीनों तस्कर महाराष्ट्र से पीथमपुर में गांजे की डिलीवरी देने के लिए आए थे।
वही इस मामले पर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संतोष कुमार दूधी ने बताया की पिछले कई दिनों से गांजा तस्कर गिरोह सक्रिय थे और पुलिस को सूचनाएं लगातार मिल रही थी।पुलिस की एक टीम लगातार इस गिरोह के पीछे लगी हुई थी। पीथमपुर क्षेत्र मे अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की कार से गांजा तस्करी की जा रही हैं। सूचना पर पीथमपुर एबी रोड़ पर स्थित युवराज ढाबे के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार धामनोद तरफ से आ रही थी उसे रोका गया तो तलाशी लेने पर कार कि पीछे वाली सीट पर सफेद बोरी मे लगभग 11 किले गांजा रखा पाया गया। पुलिस ने कार सवार आरोपी मुस्ताक खान कालु पावरा निवासी सिरपुर महाराष्ट्र वही इरफान निवासी इन्दौर से कड़ी पुछताछ के दौरान अवैध रूप से गांजे कि तस्करी करना बताया गया। जिन्हे मोके पर गिरफ्तार कर गांजा व कार को पुलिस ने जप्त की है। पकड़े गए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से 11 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपियों पर पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है।
पीथमपुर पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग की है। वही पुलिस का मानना है कि पूछताछ में और भी कई खुलासे हो सकते हैं।

More Stories
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात
बागेश्वर धाम जा रही यात्री बस में ग्वालियर में झांसी रोड थाने के सामने लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से बचीं कई जिंदगियां