कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो व टैगलाइन आज लांच किया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, जो 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होने वाली है, देश के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो और टैगलाइन ‘न्याय का हक मिलने तक’ भी लॉन्च किया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हम 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी और मुंबई में समाप्त होने से पहले देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इस यात्रा के रूट में अब अरुणाचल प्रदेश को भी शामिल किया गया है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट