April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चुनाव के बाद… LJP अध्यक्ष चिराग पासवान का बड़ा बयान

chirag Paswan LJP

बिहार (Bihar) में विधानसभा चुनाव (Election) के लिए मतदान से पहले लोकजनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बयान दिया है, जिसका असर आगे चलकर बिहार (Bihar) की राजनीति (Politics) पर पड़ सकता है। चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा कि पापा (Ramvilas Paswan) ने हमेशा सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया।

कभी हमने चुनाव (Election) से पहले गठबंधन नहीं किए। आज भी साफ तौर पर कह रहा हूं। मेरा समर्थन चुनाव (Election) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए होगा। मैं सही मायनों में बिहार (Bihar) के लिए डबल इंजन की सरकार बनाना चाहता हूं।

चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा कि जैसे केंद्र में भाजपा (BJP) सरकार है वैसे ही प्रदेश में भाजपा (BJP) के नेतृत्व में सरकार बने इसके लिए संकल्पित हूं। और मुझे पूरा विश्वास है कि परिणाम के बाद भाजपा (BJP) के नेतृत्व में भाजपा-लोजपा (BJP-LJP) की सरकार 10 नवंबर को बनेगी।

Share to...