April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरी, 4 लोगो की मौत मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा में आज शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन बिल्डिंग की अचानक लिफ्ट गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।निर्माणाधीन बिल्डिंग आम्रपाली ग्रुप की है।

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में आम्रपाली ड्रीम वैली हाउसिंग सोसायटी में अचानक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिर गई। लिफ्ट में कई लोग सवार थे। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहाँ सभी का उपचार चल रहा हैं। घायलो में सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही
मौके पर लोगो की भीड़ लग गई। आनन फानन में लिफ्ट से लोगो को निकाला गया और सभी को अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँची। फिलहाल घायलो का ईलाज जारी है वही पुलिस घटना कैसे हुई इसकी जाँच में जुटी हुई हैं।

Share to...