उज्जैन: मप्र में एक बार फिर मानसून जमकर मेहरबान हो रहा है और प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश हो रही हैं। प्रदेश के इंदौर और देवास में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण धर्मनगरी उज्जैन में क्षीप्रा नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ गया है। नदी अपने पूरे उफान पर है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
क्षिप्रा नदी के बढ़े हुए जलस्तर के कारण घाटों पर बने कई छोटे मंदिर पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं, जबकि बड़े मंदिरों में भी पानी घुस गया है। इसके साथ ही, क्षिप्रा नदी पर बना छोटा पुल भी पूरी तरह से पानी में डूब गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए, प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। छोटे पुल को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए जवानों को तैनात कर दिया गया है। घाटों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और श्रद्धालुओं को नदी के करीब जाने से रोका जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था में होमगार्ड और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें भी तैनात हैं, जो किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्षिप्रा तैराक दल के सदस्य भी पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। उनकी टीमें घाटों पर मौजूद हैं और किसी भी श्रद्धालु को डूबने से बचाने के लिए तैयार हैं।
उज्जैन में भी लगातार भारी बारिश होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति भी देखने मे आई वही बाहर से बाबा महाकाल के दर्शन करने आ रहे भक्तों को भी बारिश के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर