इंदौर: स्टेट प्रेस क्लब. म.प्र. द्वारा भारतीय पत्रकारिता महोत्सव की समापन बेला में डॉ. ओम नागपाल एवं श्रीमती वीणा नागपाल स्मृति अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पीएचडी कर चुके पत्रकारों और पत्रकारिता शिक्षकों का अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग म.प्र. एवं साहित्यकार मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारिता में लगी बीमारियों को दूर करने की आवश्यकता है। यह कार्य पूर्णकालिक पत्रकारों को करना चाहिए जो कि पत्रकारिता करने के साथ-साथ शोध भी कर रहे हैं।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारिता और शोध अलग – अलग लगते हैं। दोनों को साथ करना एक असाधारण काम हैं। समाज को धीमा सत्य और तेज सत्य के बीच पुल बनाना जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि गीता के एक श्लोक में भी पत्रकारिता को परिभाषित किया गया हैं। पत्रकारों को गहराई में डुबकी लगाना होता हैं। शोध करने वाले इस गहराई में उतरते हैं। उन्होंने टीवी बहस पर करके प्राइम टाइम बहस पर तंज भी किया। उन्होंने कार्ल मार्क्स का जिक्र करते हुए कहा कि आप उनसे सहमत हो या न हो लेकिन वे शोध वाले पत्रकार थे। उन्होंने दुनिया में विचार को ही एक अलग रास्ता दिया। फिर धर्मवीर भारती का जिक्र किया और डॉ. वेद प्रताप वैदिक का भी जिक्र करते हुए उनके द्वारा किए गए शोधपूर्ण कार्यों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि पीएचडी करने वाले पत्रकारों से पाठक की अपेक्षा बढ़ गई हैं। अब समाज आपसे अपेक्षा करेगा कि पत्रकारिता में लगी बीमारियों को दूर करेंगे। पत्रकारिता का काम जनता की डिमांड पूरी करना नहीं हैं, क्योंकि पत्रकारिता दुकान नहीं हैं बल्कि पत्रकार और सम्पादक को तय करना चाहिए कि जनता को क्या पढाना और क्या दिखाना चाहिए।
कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक रशीद किदवई ने कहा कि आने वाला वक़्त पत्रकारों के लिए कठिन हैं। दिल्ली में आंदोलन के दौरान पत्रकारों की फ़जीहत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आज तो हर व्यक्ति खुद को पत्रकार बता रहा हैं, जबकि हर प्रोफशन में एक एंट्री गेट होता हैं। पत्रकारिता में योग्यता का ऐसा कोई एंट्री गेट नहीं होता है। अमेरिका में राष्ट्रपति अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहते हैं कि फलां अखबारों के पत्रकार हॉल में न रहें। देश के चुनाव आयुक्त टी एन शेषन भी टाइम्स के पत्रकारों को बाहर कर देते थे। फिर भी मीडिया ने बेहतर काम किया हैं। एसआईआर में भी मीडिया का योगदान हैं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. दिव्या गुप्ता एवं निकेत मंगल उपस्थित थे।
सम्मानित होने वाले पत्रकार एवं पत्रकारिता शिक्षक
डॉ. मानसिंह परमार, डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी,डॉ.चंदन गुप्ता, डॉ. सोनाली नरगुंदे, डॉ. जितेंद्र जाखेटिया, डॉ. जमना मिश्रा, डॉ. क्रांति चतुर्वेदी, डॉ. आरती मंडलोई, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. राजू जान, डॉ. मनीष काले, डॉ. सुनील जोशी, डॉ. अभय नीमा, डॉ. अनुराधा शर्मा, डॉ. रोशनी सोलंकी, डॉ. विनोद पुरोहित, डॉ. सीमा उईके, डॉ. शिवली, डॉ. विवेकवर्धन श्रीवास्तव, डॉ. लखन रघुवंशी, डॉ. नारायण पाटीदार, डॉ. रागिनी दीक्षित, डॉ. कामना लाड, डॉ. नीलमेघ चतुर्वेदी, डॉ. सिद्धार्थ माछीवाल, डॉ. हिना तिवारी, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. संतोष पाटीदार, डॉ. रागिनी दीक्षित, डॉ. वंदना तिवारी, डॉ. वंदना जोशी, डॉ. रफ़ी मोहम्मद शेख, डॉ. सुशीम पगारे, डॉ. पंकज विरमाल, डॉ. माला सिंह ठाकुर आदि का अभिनन्दन पत्र भेंट कर अभिनन्दन किया गया। सम्मानित होने वालों को अभिनंदन पत्र, उपहार, वीणा नागपाल की पुस्तक एवं हेमंत पाल की इंदौर की पत्रकारिता पर केन्द्रित पुस्तकें भी भेंट की गई।
एक लाख के नगद पुरस्कार
महोत्सव के दौरान वरिष्ठ पत्रकार देवदान मित्रा, मिलिंद खांडेकर एवं शिशिर सिन्हा की मास्टर क्लास की तात्कालिक रिपोर्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को 1 लाख रुपए के नकद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में तीन प्रथम पुरस्कार प्रत्येक 15000 रु., तीन द्वितीय पुरस्कार प्रत्येक 7000 रु., तीन तृतीय पुरस्कार प्रत्येक 5000 रु. और छः प्रोत्साहन पुरस्कार प्रत्येक 3000 रु. के दिए गए। इसके साथ ही महोत्सव में भाग लेने वाले करीब 300 प्रतिभागियों एवं उनके शिक्षकों को भी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
प्रिंट मीडिया की मास्टर क्लास के विजेता :-
प्रथम पुरस्कार – उपासना लाल, द्वितीय पुरस्कार – मुस्कान यादव, तृतीय पुरस्कार – विवेक कुशवाह,
प्रोत्साहन – श्रेयसी श्री एवं स्टैंसी सनी।
डिजिटल मीडिया की मास्टर क्लास के विजेता :-
प्रथम पुरस्कार – हस्ती पटेल, द्वितीय पुरस्कार – राशि मालवीय, तृतीय पुरस्कार – पल्लवी मोदी, प्रोत्साहन – सलोनी सेन एवं समृद्धि जैन।
विषय विशेषज्ञता की मास्टर क्लास के विजेता :-
प्रथम पुरस्कार – विस्मिता जाखेटिया, द्वितीय पुरस्कार – प्रीत शर्मा, तृतीय पुरस्कार – ऋषि शाह, प्रोत्साहन – प्रीति शाह एवं सचिन आचार्य।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि मनोज श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई का स्वागत स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, कार्यक्रम समन्वयक संजीव श्रीवास्तव, मुख्य महासचिव नवनीत शुक्ला, कार्यक्रम के सूत्रधार डॉ. जितेन्द्र जाखेटिया, समन्वयक रचना जौहरी, कोषाध्यक्ष सोनाली यादव एवं सुनील जैन ने किया। अतिथियों को स्मृति-चिन्ह श्री पंकज क्षीरसागर द्वारा भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन श्री जितेन्द्र जाखेटिया एवं श्री पंकज क्षीरसागर ने किया।अंत में उपाध्यक्ष कमल कस्तूरी ने आभार माना।

More Stories
AIIMS Bhopal Security: प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े आरोपी को जेल से अस्पताल किया गया शिफ्ट, पुलिस बल तैनात
Short Film Festival MP: विश्व संवाद केंद्र और भारतीय चित्र साधना की अनूठी पहल, युवा फिल्मकारों के लिए मास्टर क्लास का आयोजन
MP Religion & Astrology: नवरात्रि से शुरू होती है श्रीयंत्रों की बुकिंग, जानिए शुद्धता और सही मेजरमेंट का वैज्ञानिक कारण