भोपाल। कोरोना महामारी के संकट काल में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले कोविड योद्धाओं ने नौकरी पर दोबारा बहाल किए जाने की मांग को लेकर अपना आंदोलन तेज कर दिया है। बुधवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए आयुष चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट और पैरामेडिकल कर्मचारियों ने भोपाल के नीलम पार्क में एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी न होने पर अब जिला स्तर पर भी आंदोलन करने की घोषणा की है।
🤝 5 अक्टूबर से जारी है आंदोलन, स्वास्थ्य मंत्री और अधिकारियों से भी हुई मुलाकात
प्रदर्शनकारियों के अनुसार, वे बीते 5 अक्टूबर से लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल तथा अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात भी की। प्रतिनिधिमंडल ने कोविड काल में सेवाएं देने वाले अस्थायी स्वास्थ्य कर्मचारियों की बहाली और भविष्य में रोजगार सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस नीति बनाने की मांग प्रमुखता से रखी।

More Stories
Jabalpur High Court Updates: 13 जनवरी 2023 को जंगल में हुई थी युवक की मौत, शासन से आपदा राहत राशि की मांग अस्वीकार
Tiger Body Found Updates: प्लांटेशन क्षेत्र में दिखा बाघ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा मौत का राज
Passengers Fine Updates: 15 ट्रेनों में 221 यात्रियों पर कार्रवाई, बिना टिकट व गंदगी फैलाने पर 1.71 लाख से अधिक जुर्माना वसूला