November 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Accident Santosh Jatav Death Updates: लाल रंग की कार की टक्कर से उड़े ई-रिक्शा के परखच्चे, मौके पर मची अफरा-तफरी

भिंड। जिले के मेहगांव-मौ मार्ग पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में ई-रिक्शा में सवार 32 वर्षीय संतोष जाटव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बिरजू नरवरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

🛺 दीपेंद्र मेहगांव से ई-रिक्शा लेकर जा रहा था मदनपुरा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कटन का पुरा निवासी 31 वर्षीय दीपेंद्र जाटव बुधवार देर रात अपने ई-रिक्शा (क्रमांक MP 30 ZJ 5069) से मेहगांव से मदनपुरा की ओर जा रहा था।

👥 आगे और पीछे बैठे थे ये लोग

ई-रिक्शा में दीपेंद्र के साथ उसके बुआ का बेटा संतोष जाटव (निवासी मदनपुरा) आगे की सीट पर बैठा था, जबकि पीछे की सीट पर अंकुश नरवरिया और बिरजू नरवरिया सवार थे।

💥 तेज रफ्तार लाल कार ने सामने से मारी जोरदार टक्कर

बताया गया कि ई-रिक्शा जैसे ही मौ रोड पर नवल सिंह परमार के घर के सामने पहुंचा, तभी मौ की तरफ से आ रही लाल रंग की कार (क्रमांक GJ 20 N 7459) के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ई-रिक्शा में सामने से सीधी टक्कर मार दी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Share to...