April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

J&K के डिप्टी सीएम बनते ही बोले कठुआ की घटना को तूल देने की जरूरत नहीं, फिर दी सफाई

जम्मू कश्मीर के नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने पद संभालते ही कठुआ रेप पर संवेदनहीन बयान दिया है। उन्होंने कठुआ मामले को छोटी सी बात बताते हुए इसे ज्यादा तूल न दिए जाने की बात कही। इससे बाद मामला बढ़ता देख उन्होंने अपने पिछले बयान पर सफाई भी दी।
बीजेपी विधायक कविंदर गुप्ता ने सोमवार को ही निर्मल सिंह की जगह राज्य के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। उन्होंने बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है और उसपर कोर्ट को फैसला करना है। उन्होंने कहा कि बार-बार इसको छेड़ना ठीक नहीं है। इसे तूल देना अच्छी बात नहीं है। उन्होंने पिछले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि इस तरह के काफी मामले हैं और जान बूझकर इसे बढ़ाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

Share to...