झाबुआ: झाबुआ कलेक्टर नेहा मीणा आज सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब वे अपने बंगले से ऑफिस के लिए रवाना हो रही थीं। बंगले के ठीक बाहर अचानक तेज़ रफ्तार से आ रहे एक गिट्टी से भरे डंपर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कलेक्टर वाहन के साइड ग्लास चकनाचूर हो गए। हालांकि, सौभाग्यवश इस हादसे में कलेक्टर या वाहन में सवार किसी अन्य व्यक्ति को कोई शारीरिक चोट नहीं आई।
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही झाबुआ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को जब्त कर थाने ले जाया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लिया है और पुलिस को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस फरार डंपर चालक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही हैं।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन