April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप फाइनल में जगह की पक्की, पेरिस ओलंपिक के लिए भी किया क्वालीफाई

देश के बेहतरीन जेवलिन थ्रोअर गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने स्वीडन के बुडापेस्ट में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शानदार खेल दिखाया है। नीरज ने मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। नीरज ने अपनी पहली ही कोशिश में 88.77 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला 27 अगस्त को खेला जाएगा।

नीरज चोपड़ा के सीजन का ये बेस्ट प्रदर्शन है। इससे पहले उनका सीजन में बेस्ट प्रदर्शन 88.67 रहा था। इस चैम्पियनशिप में नीरज चोपड़ा समेत दुनियाभर के 37 जेवलिन थ्रोअर भाग ले रहे हैं। नीरज चोपड़ा ने इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक खेला जाएगा।

Share to...