April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। नीरज ने 88.17 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड पर कब्जा किया और इतिहास रच दिया।

टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का थ्रो फेंका और पहले स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं, सिल्वर मेडल पाकिस्तान के अशरफ नदीम की झोली में गया। नदीम ने अपने दूसरे प्रयास में 87.82 मीटर का थ्रो किया।

मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम ने एक दूसरे को गले लगकर बधाई दी जिसका फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नीरज का वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ये दूसरा मेडल और पहला गोल्ड है। इससे पहले उन्होंने अमेरिका में हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पिछले सत्र में फाइनल में 89.91 मीटर के प्रयास के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया था। वह ग्रेनाडा के चैंपियन एंडरसन पीटर्स के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे।

जैवलिन थ्रो में अब नीरज के नाम ओलिंपिक गोल्ड और वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड हो गया और ऐसा कारनामा करने वाले वह दुनिया के सिर्फ दूसरे जैवलिन थ्रोअर बन गए हैं।

साल 2016 में नीरज ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। पिछले साल डायमंड लीग चैंपियन बनने के अलावा ओलंपिक (2021 में तोक्यो), एशियन गेम्स (2018) और कॉमनवेल्थ गेम्स (2018) में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

गौरतलब है कि वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में सिर्फ 2 ही भारतीय मेडल जीतने में कामयाब रहे हैं। इससे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में लॉन्ग जंप में कांस्य पदक जीता था।

नीरज के गोल्ड मेडल जीतने पर देशवासियों में खुशी की लहर है। हर कोई नीरज के गोल्ड जितने ओर बधाई शुभकामनाएं दे रहा है और अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहा हैं। भारत का मान बढ़ाने वाले नीरज चोपड़ा को देशवासी बधाई दे रहे है। कई राजनेताओं ने भी नीरज को शुभकामनाएं प्रेषित की है। सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा ही छाए हुए हैं।

Share to...