उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार मे नामचीन व सेलिब्रिटी के आने का दौर जारी हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ आज बुधवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने महकाल मंदिर पहुँचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। गर्भगृह में जाकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर जलाभिषेक किया। बाबा महाकाल के दर्शन पूजन कर उन्होंने आगामी सोमवार को होने वाले नेवीगेशन सेटेलाइट लॉन्चिंग के लिए नंदीहाल में बैठकर भगवान महाकाल से प्रार्थना की।
विदित हो कि इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। उन्होंने उज्जैन पहुंचकर पहले भगवान महाकाल के गर्भ ग्रह में जाकर बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन अर्चन किया। उसके बाद संस्कृत महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।

More Stories
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की