इंदौर: इंदौर में लग्जरी वाहनों को प्रतिदिन के हिसाब से किराए पर लेकर उन्हें ओने पोने दामों में अन्य राज्यों में बेचने वाले गिरोह के सदस्यों को पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। जिनके पास से 7 चार पहिया वाहन जप्त कर 5 बदमाशो को पकड़ा गया है।
दरअसल कहानी यह है, कि 1 हजार रुपए से लेकर ₹3000 प्रतिदिन के हिसाब से लग्जरी वाहनों को विभिन्न लोगों को वाहन के मालिक किराए पर दे दिया करते थे और इस तरह के वाहनों के मालिकों को चिन्हित करने वाले गिरोह द्वारा इन कीमती वाहनों को अपने साथ किराए पर ले जाकर अन्य राज्यों में उन्हें ओने पौने दामों में बेचने का मामला सामने आया। जिसके बाद पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर इस तरह के वाहनों के खरीददारों और इन्हें किराए पर लेने वालों पर निगाह रखी गई।
विजयनगर पुलिस को इसमें सफलता भी मिली। पूरे मामले को लेकर डीसीपी अभिषेक आनंद का कहना है कि टीम द्वारा ग्वालियर, भिंड सहित भोपाल में टीम भेजी गई थी और जिसके बाद पुलिस ने पूरे प्रकरण में 7 लग्जरी वाहन और 5 आरोपियों को पकड़ा हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी स्वयं नकली रजिस्ट्रेशन और चेचिस के आधार पर वाहनों के फर्जी कागज बनाकर इन्हें बेच दिया करते थे। जिससे कि उन्हें काफी अच्छी आय हो जाती थी और इसी कारण से वह अपने अन्य साथियों को भी इस अवैध धंधे में जोड़ते गए और एक बड़े गिरोह का निर्माण कर लिया।
इसी के कारण विभिन्न राज्यों में कई चोरी के अवैध वाहन संचालित हो रहे हैं जिन्हें पुलिस अब विभिन्न राज्यों में भी इनके गिरोह के सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत