November 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में शिविर आयोजित कर की गई परिरूद्ध बंदियों की जांच

उज्जैन: केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में परिरूद्ध बंदियों में टीबी, एच.आई.वी, व्ही.डी.आर.एल., सिफिलिस, हेपेटाईटिस की स्क्रीनिंग किये जाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दीपक पिप्पल ने बताया कि राष्ट्रीय वायरल हेपेटाईटिस कंट्रोल कार्यक्रम के अन्तर्गत विश्व हेपेटाईटिस दिवस के उपलक्ष्य में 10 से 28 जुलाई तक अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 18 जुलाई को भैरवगढ़ केंद्रीय जेल में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

शिविर में डॉ.नवनीता तिवारी काउंसलर, डॉ.मिनाक्षी उपाध्याय काउंसलर, खालोटिया एसटीआई काउंसलर, देवेन्द्र गोठवाल लेब टैक्नीशियन, अमृतलाल पहाड़िया लेब टैक्नीशियन, मनीष चौहान एस.टी.एल.एस., विजय शर्मा लेब टैक्नीशियन, राहुल शर्मा पीपीएम द्वारा भैरवगढ़ में सेवाएं प्रदान कर कुल 248 परिरूद्ध बंदियों की टीबी, एच.आई.वी, व्ही.डी.आर.एल., सिफिलिस, हेपेटाईटिस की स्क्रीनिंग व जांच कर कांउसलिग की गई।

शिविर में जिला क्षय अधिकारी डॉ.रेणुका डामोर, जेल अधीक्षक साहू, उप जेल अधीक्षक गोयल, विधिक सहायता ए.डी.जे डॉ.आदित्य माथुर नोडल अधिकारी हेपेटाईटिस कंट्रोल कार्यक्रम उपस्थित रहे।

Share to...