इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जल संकट और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यहां जल संकट, पानी बचाने की जरूरत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए न्यूयॉर्क से गायक और गिटारिस्ट जेम्स डीन इंदौर पहुंचे हैं। वह इंदौर में जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 4 दिनों तक सिंगिंग कंसर्ट में गाएंगे।
🎶 संगीत से जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
इंदौर में लीगल फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की संस्थापक एवं सामाजिक कार्यकर्ता जनक पाल्टा ने बताया, “जेम्स डीन इंदौर में जल संरक्षण और पानी बचाने का संदेश देने के लिए पहुंचे हैं। यहां वे चार दिनों का विशेष जागरूकता कार्यक्रम करेंगे। इस दौरान वे बच्चों और लोगों के बीच संगीत के जरिए जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने का संदेश देंगे।”
🌱 मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता अमेरिका से इंदौर पहुंचे
उन्होंने आगे बताया, “जेम्स डीन न्यूयॉर्क के एक गायक, गिटारिस्ट और फिल्म निर्माता हैं। वे लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। अपने निजी जीवन में भी वे जैविक खेती, प्राकृतिक जीवनशैली और रसायन मुक्त खानपान को प्राथमिकता देते हैं। अपनी पत्नी एलिजा के साथ न्यूयॉर्क में एक एकड़ जमीन पर प्राकृतिक तरीके से जीवन व्यतीत करते हैं। जेम्स कई बार कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी जंग लड़ चुके हैं।”
🎤 हिंदी में देंगे प्रस्तुति
कार्यक्रम के दौरान वे हिंदी में गीत प्रस्तुत करेंगे। उनके गीतों में पानी बचाओ, हवा बचाओ, पेड़ बचाओ और नदियों के संरक्षण जैसे विषय शामिल होंगे। वह भारत और दुनिया की नदियों का उल्लेख करते हुए पर्यावरण संरक्षण की अहमियत बताएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि, ”जेम्स बिना किसी रुपये के न्यूयॉर्क से इंदौर आए हैं और उनके घर पर अतिथि के रूप में ठहरे हैं।”
इंदौर जब पानी की समस्या से जूझ रहा है, ऐसे समय में जेम्स का जल संरक्षण के अभियान में शामिल होना शहर के लिए सौभाग्य की बात है।

More Stories
RS Bhadauriya Updates: जनवरी से अब तक एमपी में 52 बाघों की मौत, रिटायर्ड अधिकारी आरएस भदौरिया ने जताई चिंता
Wildlife Conservation Updates: क्रिकेट की उपलब्धियों और अनुशासन पर हुई चर्चा, प्रशिक्षु वनरक्षकों का बढ़ाया हौसला
High Court Next Hearing Updates: 31 मार्च 2026 के आदेश का पालन न होने पर दायर हुई थी याचिका, अब 6 जनवरी 2027 को अगली सुनवाई