इंदौर: इंदौर ने आज खाद्य अपशिष्ट को कम करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की बैठक का आयोजन किया, जिसमें देशभर से अधिकारी, विशेषज्ञ और कई संस्थान सहित एमआईसी सदस्य अश्विन शुक्ला भी सम्मिलित हुए। यह कार्यक्रम रैडिसन ब्लू होटल में हुआ।
इस मौके पर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, “खाद्य अपशिष्ट को कम करना न केवल पर्यावरण के लिए जरूरी है, बल्कि यह आर्थिक और सामाजिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण है। इंदौर इस दिशा में देश का नेतृत्व करते हुए गर्व महसूस करता है।”
इस कार्यक्रम में महापौर ने ‘बीडब्ल्यूजी बल्क वेस्ट जनरेटर टूलकिट’ लॉन्च की। यह टूलकिट बड़े होटल, रेस्टोरेंट और संस्थानों को उनके खाने के कचरे को बेहतर तरीके से प्रबंधित करने में मदद करेगी।
कार्यक्रम में WRI इंडिया और EPCO जैसे संगठनों ने इंदौर में चल रही सकारात्मक पहलों को साझा किया। साथ ही, प्रतिभागियों ने समूहों में चर्चा कर सफल योजनाओं और विचारों पर सुझाव दिए।
इसके अलावा, होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक उपभोक्ता टूलकिट पर भी सुझाव एकत्र किए गए। इंदौर की यह पहल पूरे देश के शहरों को एक नई दिशा दिखा रही है, जो टिकाऊ और खाद्य-सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

More Stories
ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में मप्र के खिलाड़ी हेमंत बर्मन का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में जीता रजत पदक
संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत काल भैरव, अंगारेश्वर मंदिर विस्तारीकरण एवं हरसिद्धि मंदिर-रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख