इंदौर। मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद हैरान और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शहनाई रेजिडेंसी में रहने वाली एक रिटायर्ड सरकारी टीचर पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उन्होंने कन्या भोज के लिए अपने घर बुलाई गई सात मासूम बच्चियों के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उन्हें करीब 4 घंटे तक एक कमरे में बंधक बनाकर भी रखा। इस अमानवीय घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और एमआईजी थाने में तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
🏫 चोरी का झूठा इल्जाम लगाकर उतरवाए कपड़े, परिजनों के पहुंचने पर हुआ खुलासा; पुलिस ने दर्ज किया केस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड सरकारी टीचर अनीता मेहता ने मंगलवार को क्षेत्र की ही सात कन्याओं को भोजन के लिए अपने घर आमंत्रित किया था। बच्चियां जब खाना खाने के बाद वापस जाने लगीं, तो आरोपी महिला ने घर से पैसे चोरी होने का बेबुनियाद इल्जाम लगाते हुए उन्हें रोक लिया और उनके कपड़े उतरवाकर चेकिंग की। जब बच्चियों ने चोरी से साफ इनकार किया, तो उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया। काफी देर तक बच्चियां घर नहीं लौटीं, तो चिंतित परिजन रिटायर्ड टीचर के घर पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चियों को कैद पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, और टीआई सीबी सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

More Stories
Ratlam Mayor Prahlad Patel: चांदनी चौक और लक्कड़पीठा रोड पर चक्का जाम, व्यापारियों के गुस्से के आगे झुका नगर निगम
Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान, राज्य में जल्द होगी पुलिस विभाग में नई भर्तियां
Direct Seeding Rice Farming: सीधी बिजाई से होगी धान की बंपर पैदावार, JR 49 और JR 83 किस्मों से घट की लागत