ओडीशा: भारतीय मेंस हॉकी टीम FIH प्रो लीग में लगातार जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। पिछले 3 मैचों में स्पेन, नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूट टीमों के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद भारत ने शानदार जीत दर्ज की है।
भारत ने रविवार को ओडिशा के राउरकेला में खेले गए अपने आठवें मैच में आयरलैंड के खिलाफ जबरदस्त जीत हासिल की है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय मेंस हॉकी टीम ने अपने से कम रैंकिंग की टीम आयरलैंड को 4-0 से हराकर FIH प्रो लीग 2023-24 के घरेलू चरण का जीत के साथ अंत किया।
भारत की तरफ से नीलकांत शर्मा (14वें मिनट), आकाशदीप सिंह (15वें), गुरजंत सिंह (38वें) और जुगराज सिंह (60वें) ने गोल किए। नीलकांत और जुगराज ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए, जबकि आकाशदीप और गुरजंत ने फील्ड गोल दागे। भारत ने शुरू से लेकर आखिर तक मैच में दबदबा बनाए रखा और हाफ टाइम में वो 2-0 से आगे था।
भारतीय टीम अभी 8 में से 5 मैच जीत कर 15 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं नीदरलैंड की टीम 26 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 20 प्वॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम अब मई-जून में प्रो लीग के यूरोपीय चरण में भाग लेगी।
भारतीय हॉकी टीम की इस जीत से सभी उत्साहित हैं। खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित की हैं।

More Stories
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार निर्विरोध चुने गए राज्यसभा के उपसभापति, पीएम मोदी ने दी बधाई