April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारतीय क्रिकेट टीम T20 के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने महाकाल की संध्या आरती में हुए शामिल, लिया आशीर्वाद

उज्जैन: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने आज उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में संध्या आरती में भाग लेकर भगवान महाकाल के दर्शन, पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ उनके परिवारजन भी मौजूद रहे।

सूर्य कुमार ने मंदिर परिसर में स्थित नंदी हॉल में बैठकर बहुत देर तक ध्यान लगाया और भगवान महाकाल की आराधना की। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस मौके पर मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने अपने चहेते खिलाड़ी की एक झलक पाने की कोशिश की।

मंदिर प्रबंधन की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने सूर्य कुमार यादव का पारंपरिक रूप से शाल और श्रीफल भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

Share to...