April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जैसलमेर के पास भारतीय वायुसेना का टोही विमान हुआ क्रैश, नियमित उड़ान पर था विमान

जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर से 30 किमी दूर भारतीय वायुसेना का एक टोही विमान क्रैश हो गया। हादसा गुरुवार सुबह 10 बजे के करीब पिथला – जाजिया गांव के पास रोजाणियों की ढाणी के पास हुआ। हालांकि हादसे में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के साथ वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। वायुसेना के अधिकारी क्रैश के कारणों की जांच कर रहे हैं।

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक यह यूएवी एयरक्राफ्ट है जो मानव रहित होता है और बॉर्डर एरिया पर हो रही गतिविधियों पर नजर रखने के काम आता है। यह बॉर्डर एरिया में लगातार घूमता है और निगरानी करता है। इससे पहले भी ये क्राफ्ट तकनीकी खामी के चलते क्रैश हो चुके हैं।

बताया जा रहा हैं तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ हैं। विमान अपनी नियमित उड़ान पर था और हादसे का शिकार हो गया। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी परमवीर सिंह ने बताया की हम ट्यूबवेल पर बैठे थे तभी यह विमान जा गिरा। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और भारतीय वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुँचे हैं।

Share to...