April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उज्जैन में निगम ने निकाली नगर गैर, गैर में बड़ी संख्या में शामिल हुए शहरवासी मस्ती में झूमे खूब खेली होली

उज्जैन: देशभर में रँगपंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा हैं। रंग गुलाल से सराबोर युवक युवतियां महिला पुरुष बच्चे एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खुशियां मना रहे हैं। उज्जैन नगर निगम के द्वारा भी आज रंग पंचमी पर नगर गैर निकाली गई। बाबा महाकाल को हर्बल गुलाल अर्पित कर गैर की शुरुआत की गई।

गैर में नगर निगम के द्वारा बाबा महाकाल पर चढ़े फूलों से बने 20 क्विंटल हर्बल गुलाल और कई लीटर वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई। नगर गैर में महापौर, पार्षद, निगम अध्यक्ष , नगर निगम के आयुक्त सहित शहर के जनता शामिल हुई । नगर गैर का समापन गोपाल मंदिर पर हुआ और यहां पर डीजे की धुन पर लोग झूमते नजर आए।

उज्जैन शहर में रंग पंचमी का पर्व आज बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसी को लेकर नगर निगम द्वारा भी नगर गैर का आयोजन किया। पिछले वर्ष महापौर मुकेश टटवाल ने नगर गैर की शुरुआत की थी। नगर गैर बाबा महाकाल का पूजन कर उन्हें गुलाल अर्पण किया। महाकाल मंदिर के सामने ध्वज पूजन कर गैर की शुरुआत की गई। रास्ते भर नगर निगम के फायर फाइटर गाड़ियों से शहरवासियों पर रंगों की बौछार उड़ाई गई। वही बाबा महाकाल पर चढ़े फूलों से बनी 20 कुंटल हर्बल गुलाल उड़ाया गया।

रंग और गुलाल से पूरा महाकाल चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर रंग में डूब गया। नगर गैर में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे खास तौर पर महाकाल दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु भी इस गैर में शामिल हुए हैं। शहरवासियों की मस्ती के लिए 6 डीजे गाड़ी और कई बैंड शामिल किए गए है साथ ही नगर निगम के तीन वाहन में लोगों के बैठने के लिए लगाए गए है। ढोल ताशे के साथ राधा कृष्ण इसमें शामिल थे।

नगर गैर में इस वर्ष भी शहरवासियों में काफी उत्साह देखा गया। गैर में पिछले वर्ष से अधिक शहरवासी शामिल हुवे। रास्ते भर नगर निगम की फायर फाइटर वोटर फाग मशीन के माध्यम से लोगों पर कलर वाला पानी उड़ाया गया। बड़ी मशीन से बाबा महाकाल के फूलों से बनाया हर्बल गुलाल भी लोगों पर उड़ाया गया। गैर का समापन गोपाल मंदिर पर किया गया यहां पर पीएचई के द्वारा दोनों और पानी के फव्वारे लगाए गए थे। इन फव्वारो में भीग कर शहरवासियों ने काफी आनंद लिया साथ ही डीजे की धुन पर सैकड़ो की संख्या में शहरवासी झूमते नजर आए। नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा शहर के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Share to...