October 2, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

लोकसभा चुनाव दूसरे चरण में मप्र की 6 सीटों सहित 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरु, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

डॉ हीना तिवारी, उज्जैन: आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका हैं। मतदान को लेकर लोगो मे भी खासा उत्साह देखा जा रहा हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों पर लोगो की भीड़ कतार में नजर आ रहे हैं।

दूसरे चरण के चुनाव में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी हैं। दूसरे चरण में आज शुरू हुए मतदान में वायनाड से राहुल गांधी, कोटा से ओम बिड़ला, मेरठ यूपी से अरुण गोविल, जोधपुर से गजेंद्र शेखावत, मथुरा से हेमा मालिनी, तिरुवनंतपुरम से राजीव चंद्रशेखर, तिरुवनंतपुरम से ही शशि थरूर, सतना से गणेश सिंह, टीकमगढ़ से वीरेंद्र खटीक, खजुराहो से वीडी शर्मा की किस्मत दांव पर हैं।

दूसरे चरण में मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर आज मतदान शुरु हो चुका हैं। मप्र की टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, रीवा, सतना और होशंगाबाद सीटो पर मतदान शुरू हो चुका हैं। मप्र में कुल 1.11 करोड़ मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

दूसरे चरण में मध्यप्रदेश, राजस्थान, केरल, त्रिपुरा, कर्नाटक, यूपी, महाराष्ट्र, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मणिपुर और जम्मू कश्मीर की कुल 88 लोकसभा सीटों पर आज मतदान होना हैं। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। हालांकि हिटवेव भीषण गर्मी को देखते हुए चुनाव आयोग ने कुछ सीटों पर समय बदला हैं।

चुनाव आयोग 50 प्रतिशत से ज्यादा पोलिंग स्टेशन पर सीसीटीवी से पैनी नजर रखेगा। कुल 251 चुनाव ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। दूसरे फेज के चुनाव के लिए 4100 पोलिंग स्टेशन ऐसे बनाए गए हैं, जिसकी सुरक्षा महिला कर्मचारियों के जिम्मे है, जबकि 640 पोलिंग स्टेशन की जिम्मेदारी दिव्यांग कर्मचारियों को दी गई है।

बिहार में 4 लोकसभा सीटो पर वोटिंग टाइम में बदलाव किया गया है। चुनाव आयोग ने यह फैसला भीषण गर्मी (हीट वेव) को देखते हुए लिया है। बांका, मधेपुरा, खगड़िया और मुंगेर में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो कर शाम छह की बजाय सात बजे तक चलेगा, यानी 12 घंटे वोट डाले जा सकेंगे। भीषण गर्मी को देखते हुए वोटिंग का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है।

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम पिछले 2 साल से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। सभी बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। वोटर्स के लिए पीने के पानी, पंखे सहित सभी इंतजाम किए गए हैं।मतदाताओं को चाहिए कि वो बाहर आएं और वोट करें। सुरक्षा का ध्यान रखा गया है, कहीं से भी हिंसा की कोई सूचना नहीं है, फिर भी सभी बूथों पर फोर्स मौजूद रहेगी। मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने तगड़े प्रबंध किए हैं। सुरक्षा को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Share to...