चित्तौड़गढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के एकदिवसीय दौरे पर चित्तौड़गढ़ पहुँचे। यहां पीएम मोदी ने सांवलिया सेठ मंदिर में भगवान के दर्शन पूजन किये।
उसके बाद चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि पूरा राजस्थान, पूरा मेवाड़ क्या सोच रहा हैं यह साफ साफ चित्तौड़गढ़ में दिख रहा हैं। मैं पार्टी का आभारी हूं की मुझे आप लोगों के बीच जाने का अवसर दिया।
उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘जो कांग्रेस सरकार जानमाल की सुरक्षा नहीं कर सकती, उसको हटाना बहुत जरुरी है। जो उदयपुर में हुआ, क्या उसकी आपने कल्पना भी की थी। जिस राजस्थान ने दुश्मन पर भी धोखे से वार न करने की परंपरा को जीया है, उस राजस्थान की धरती पर कपड़े सिलाने के बहाने लोग आते हैं और बिना डर एवं खौफ के टेलर का गला काट देते हैं।
उन्होंने कहा कि जब मेवाड़ से खबरें आती हैं तो मन दुखी हो जाता हैं। अपराध के मामले में राजस्थान टॉप पर आता हैं। दंगों में कोनसा राज्य टॉप पर आता हैं, हमारा राजस्थान। पीएम मोदी ने कहा कि मैं बड़े दुख के साथ पूछना चाहता हूं क्या इसलिए कांग्रेस को वोट दिया था।
पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस के घमंडिया गठबंधन के नेता महिलाओं को लेकर कैसी-कैसी अपमानजनक बातें कर रहे हैं, ये आए दिन हम देख रहे हैं। ये चाहते ही नहीं कि महिलाओं को उनका हक मिले, इसलिए बहाने बना रहे हैं, जाति-धर्म के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं। गहलोत जी ने एक प्रकार से भाजपा को बधाई दे दी है। आजकल वो आग्रह कर रहे हैं कि भाजपा सरकार बनने के बाद उनकी योजनाओं को बंद न किया जाए। पहले तो भाजपा सरकार बनने की बात स्वीकार करने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।
इसी के साथ पीएम मोदी ने कांग्रेस व INDIA गठबंधन पर जमकर निशाना साधा हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित