April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एयरपोर्ट पर विदेशी महिला से जप्त हुआ करोड़ो रूपये का सोना, जांच में जुटा विभाग

मुम्बई: अक्सर एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करने वालो पर कस्टम विभाग द्वारा कार्रवाई की जाती है और सोना सहित अन्य बेशकीमती चीजो को जप्त किया जाता है। एयरपोर्ट पर कस्टम व अन्य एजेंसियां अलर्ट रहती हैं। ऐसी ही एक कार्रवाई में बड़ी मात्रा में करोड़ो का सोना पकड़ाया गया हैं।

दरअसल मुंबई एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने सोने की तस्करी के आरोप में एक विदेशी नागरिक महिला को गिरफ्तार किया है। उक्त विदेशी महिला के पास से 3.464 किलोग्राम सोना मिला है। जब्त किए गए सोने की कीमत एक करोड़ 63 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार महिला का नाम सहारा मोहम्मद उमर है, जो केन्या की नागरिक हैं।

आरोपी महिला रविवार सुबह केन्या एयरवेज की फ्लाइट से नैरोबी से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची थी। महिला ने अपने कपड़े में सोने की धातु छिपा रखी थीं और कुछ सोना अपने शरीर पर पहन रखी थी।
अधिकारियों ने बताया कि महिला के पास यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड द्वारा जारी पासपोर्ट हैं। मुंबई कस्टम ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जब महिला को कोर्ट में पेश किया गया तो जज ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं।

विदेशी महिला से बड़ी मात्रा में सोना जप्त होने के बाद पुलिस व इंटेलिजेंस टीम महिला से पूछताछ करेगी कि इतनी बड़ी मात्रा में सोना किसके लिए लाया गया।

Share to...