मंदसौर: श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान पशुपतिनाथ की सवारी के क्रम में आज राजसी सवारी निकाली गई। भगवान पशुपतिनाथ की रजत प्रतिमा का अभिषेक पूजन अर्चन कर भव्य नयनाभिराम श्रृंगार कर रथ में विराजित होकर प्रजा को दर्शन देने के लिये निकले।
पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में ही सवारी प्रारंभ होने से पूर्व पुलिस विभाग द्वारा भगवान पशुपतिनाथ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके पश्चात भगवान पशुपतिनाथ नगर भ्रमण पर निकले।
पशुपतिनाथ महादेव के नगर भ्रमण को लेकर उनके दर्शन के लिए सवारी मार्ग के दोनों ओर हजारों भक्तो की भीड़ लग गई। सवारी में चल रहे भक्त जय पशुपतिनाथ, हर हर महादेव, बोल बम के जयकारे लगा रहे थे। हर तरफ़ सिर्फ जयकारों की गूंज सुनाई दे रही थी जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
बाबा के दर्शन के लिए हर कोई आतुर नजर आ रहा था। मार्ग में जगह जगह भगवान पशुपतिनाथ महादेव का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। भक्तो के द्वारा बाबा का भव्य स्वागत सत्कार किया गया। हजारों भक्तो ने बाबा के दर्शन कर धन्य लाभ लिया।
सवारी को लेकर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गई। सवारी मार्ग पर जगह जगह बेरिकेडिंग कर पुलिसबल लगाया गया। वही कई मार्गो को डायवर्ट किया गया ताकि आने जाने वालों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। खुद कलेक्टर एसपी व्यवस्थाओ का जायजा लेते नजर आए।
इस दौरान लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, मंदसौर विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, राजेश दीक्षित, सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, एएसपी बघेल अन्य अधिकारी, कर्मचारी, सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर