April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फ्रैंच ओपन बैडमिंटन में सात्विक साईराज और चिराग ने फायनल में चीनी जोड़ी को हराकर रचा इतिहास, युगल खिताब किया अपने नाम

फ्रैंच ओपन बैडमिंटन में सात्विक साईराज और चिराग ने इतिहास रच दिया। दोनों ने युगल खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन कर दिया है। टूर्नामेंट के फाइनल में दोनों ने चीन के ताइपे के ली जे ह्युई और यांग पो ह्वेन को हराकर पुरुष युगल का खिताब अपने नाम किया।

मौजूदा विश्व चैंपियन जोड़ी के खिलाफ पहला गेम आसानी से जीतने के बाद सात्विक और चिराग ने दूसरे गेम में भी कोरियाई जोड़ी को वापसी का मौका नहीं दिया। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला केवल 40 मिनट में अपने नाम किया।

इसके बाद फाइनल में भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे के ली झे हुई और यांग पो ह्वान को हराया। इस जोड़ी ने सेमीफाइनल में जापान के ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को हराया था।

भारतीय जोड़ी ने इस साल लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, वह इस साल एक भी खिताब नहीं जीत पाए, लेकिन रविवार को दोनों ने अपना पहला खिताब हासिल कर लिया। फ्रेंच ओपन में यह जोड़ी तीसरी बार फाइनल में पहुंची।

सात्विक और चिराग के फ्रैंच ओपन खिताब जीतने पर खेलप्रेमियों में हर्ष हैं और एक दूसरे को बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी दोनो की जीत पर बधाई संदेश जमकर वाइरल हो रहे।

Share to...