ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में स्वाट टीम थाना इकोटेक वन और थाना दादरी पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मकान में विदेशी नागरिकों द्वारा चलाई जा रही अवैध ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में पुलिस ने चार नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मकान से 26.670 किलो MDMA / मैथ ड्रग्स बरामद किया जबकि 50 करोड़ का रॉ मेटेरियल बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस को लोकल इंटेलीजेंस से सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी नागरिकों द्वारा अवैध तरीके से ड्रग्स की फैक्ट्री ग्रेटर नोएडा में चलाई जा रही है। मुखबिर के सूचना के पर पुलिस की स्वाट टीम, थाना इकोटेक वन पुलिस और थाना दादरी पुलिस ने ड्रग्स के साथ एक नाइजीरियन मूल के नागरिक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरफ्तार विदेशी नागरिक ने पुलिस को बताया कि उनके कुछ साथियों द्वारा ड्रग्स फैक्ट्री का संचालन ओमिक्रॉन वन इलाके में स्थित एक मकान में
किया जा रहा है।
पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ओमिक्रॉन वन सेक्टर के एक मकान में छापेमारी की गई। यहां पुलिस ने देखा कि हाई क्वालिटी के विदेशी ड्रग्स बनाने वाले उपकरण लगे हुए हैं, साथ ही रॉ मटेरियल मिला, मकान के अंदर ड्रग्स बनाने की पूरी फैक्ट्री थी, जिसमें हाई क्वालिटी ड्रग्स बनाया जा रहा था। पुलिस ने मकान से 26 किलो MDMA /मैथ ड्रग्स बरामद किया है। बताया जा रहा है कि ये लोग ड्रग्स तैयार करने के बाद ऑनलाइन साइट, डार्क ऐप समेत अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से बेचा करते थे। इनके द्वारा सबसे ज्यादा सप्लाई जिले में स्तिथ अलग अलग यूनिवर्सिटी और कॉलेज में किया जाता था।
उनकी सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त मकान में छापा मार कर वहां मौजूद इन जैनवॉस्को तथा चिड़ी को गिरफ्तार किया है, उन्होंने बताया कि इनके पास से बनी हुई कुल
26 किलो 760 पर ग्राम न्टिल एमडीएमए पाउड़र अवैध रूप से मादक पदार्थ बनाने ने प्रयोग होने वाले का उपकरण रासायनिक तथा दो कार बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी नाइजीरिया से आकर भारत में अवैध रूप से रह रहे थे तथा ये लोग मादक पदार्थ बनाकर देश के विभिन्न भागों में और यहां के विभिन्न विश्वविद्यालय में पढ़ने वालो को बेचते थे। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ की कीमत 150 करोड़ रुपये हैं।
वहीं डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मिया खान ने बताया कि थाना ईकोटेक प्रथम के प्रभारी अनुज कुमार, थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय तथा स्वाट टीम के प्रभारी यतेंद्र सिंह ने एक सूचना के आधार पर बीती रात को गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के पास से ओनष्कची व इमेनुल निवासी नाइजीरिया को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने एक कार में रखी हुई एमडीएमए मादक पदार्थ बरामद किया। उन्होंने पूछताछ के दौरान बताया कि ओमिकॉन प्रथम में स्थित एक मकान में वे लोग रहते हैं, तथा वहां पर एमडीएमए और अन्य मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री
चलाते हैं।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट