छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खोपोली के पास मुंबई- पुणे एक्सप्रेंसवे पर आज शनिवार एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आज अलसुबह एक निजी यात्री बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में अठारह यात्री घायल हो गए, जिनमें से 8 की हालत गंभीर है। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब चार बजे हुई। उन्होंने कहा, कोल्हापुर से मुंबई जा रही प्राइवेट बस खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना बस के ड्राइवर द्वारा स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो देने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि घटना में 18 यात्री घायल हो गए और उन्हें रायगढ़ जिले के कामोठे स्थित एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जिनमें से चार महिलाओं सहित आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के चलते रूट पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई, लेकिन अधिकारियों ने जल्द ही यातायात जाम हटा दिया। खोपोली पुलिस घटना की जांच कर रही है।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ